संदिग्ध वस्तुएं दिखने के बाद जर्मनी के हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित

संदिग्ध वस्तुएं दिखने के बाद जर्मनी के हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित

संदिग्ध वस्तुएं दिखने के बाद जर्मनी के हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित
Modified Date: August 5, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: August 5, 2026 1:59 pm IST

बर्लिन, पांच अगस्त (एपी) जर्मनी के प्रमुख मालवाहक हवाई अड्डों में शामिल लाइपजिग/हाले हवाई अड्डे पर संदिग्ध उड़ती वस्तु दिखाई देने और एक अन्य संदिग्ध वस्तु रनवे के पास मिलने के बाद उड़ान परिचालन मंगलवार रात प्रभावित रहा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को करीब मध्यरात्रि से पहले हवाई अड्डे के निकट एक संदिग्ध उड़ती वस्तु देखे जाने की सूचना के बाद एक यात्री विमान सहित कई उड़ानों का मार्ग बदलकर उन्हें अन्य हवाई अड्डों की ओर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डे के दक्षिणी रनवे के पास मिली दूसरी संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए विस्फोटक निष्क्रिय करने वाले रोबोट की मदद ली गई। हालांकि, अधिकारियों ने इस वस्तु के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

पुलिस के बयान के अनुसार, दक्षिणी रनवे बुधवार सुबह तक बंद रहा।

एपी मनीषा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में