हांगकांग, छह फरवरी (एपी) हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक पूर्व मीडिया दिग्गज जिमी लाई को चीन द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिसंबर में दोषी ठहराए जाने के बाद सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।
अब बंद हो चुके ‘एप्पल डेली’ अखबार के 78 वर्षीय संस्थापक लाई को इस मामले में आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। लाई के खिलाफ कार्रवाई की कुछ विदेशी सरकारों ने आलोचना की है।
न्यायपालिका ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि वह सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे सजा सुनाए जाने की कार्यवाही शुरू करेगी।
लाई चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के मुखर आलोचक रहे हैं और उन्हें 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। चीन पिछले वर्ष हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद शहर की स्थिरता के लिए इस कानून को आवश्यक मानता है।
एपी सिम्मी गोला
गोला