मस्कट, छह फरवरी (एपी) ईरान ने फारस की खाड़ी में ईंधन की कथित तस्करी कर रहे दो विदेशी तेल टैंकर को जब्त किया है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
मीडिया की रिपोर्ट में इन टैंकर की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया गया और न ही यह बताया गया कि उन पर किस देश का झंडा था।
‘रेवोल्यूशनरी गार्ड’ की नौसेना के क्षेत्रीय कमांडर जनरल हैदर होनारियन मोजर्रद ने कहा कि टैंकर डीजल समेत लगभग 10 लाख लीटर ईंधन (लगभग 6,300 बैरल) ले जा रहे थे और उन्हें फारसी द्वीप के पास जब्त कर लिया गया तथा बुशहर ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि दोनों टैंकर पर सवार चालक दल के 15 सदस्य ‘‘न्यायिक निकायों की हिरासत में हैं’’ लेकिन उन्होंने उनकी राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी।
ईरान इसी तरह के आरोपों को लेकर क्षेत्र में तेल ले जाने वाले पोतों को पहले भी समय-समय पर जब्त करता रहा है।
एपी
सिम्मी गोला
गोला