सदर्न कैलिफोर्निया की पूर्व मेयर ने गोपनीय रूप से चीन के एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्वीकारा

सदर्न कैलिफोर्निया की पूर्व मेयर ने गोपनीय रूप से चीन के एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्वीकारा

सदर्न कैलिफोर्निया की पूर्व मेयर ने गोपनीय रूप से चीन के एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्वीकारा
Modified Date: May 30, 2026 / 01:29 pm IST
Published Date: May 30, 2026 1:29 pm IST

लॉस एंजिलिस, 30 मई (एपी) अमेरिका में सदर्न कैलिफोर्निया की एक पूर्व मेयर ने चीन सरकार के एक एजेंट के रूप में काम करने का अपराध शुक्रवार को स्वीकार किया।

एलीन वांग ने इस महीने की शुरुआत में अर्काडिया की मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर अप्रैल में अमेरिका में एक विदेशी सरकार की एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगा था।

वांग ने बीजिंग के पक्ष में लेख साझा करके चीनी अधिकारियों के इशारों पर काम करने का अपराध स्वीकार किया, जबकि कानून के अनुसार उन्हें अमेरिकी सरकार को पूर्व सूचना देना आवश्यक था।

वांग (56) नवंबर 2022 में पांच सदस्यीय नगर परिषद के लिए चुनी गईं जिसमें से महापौर का चुनाव बारी-बारी से होता है।

संघीय अभियोजकों का कहना है कि वांग का अवैध आचरण 2020 के अंत से 2022 तक चला। अर्काडिया शहर के अधिकारियों और वांग के वकीलों ने कहा कि यह उनके पदभार संभालने से पहले ही खत्म हो गया था।

अर्काडिया लॉस एंजिलिस से लगभग 21 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। लगभग 53,000 की आबादी वाले इस शहर में अधिकतर आबादी एशियाई है और चीनी निवासियों की संख्या काफी अधिक है।

एपी सुरभि अमित

अमित


लेखक के बारे में