ईंधन भरने वाले विमान में सवार चार चालक दल के चार सदस्यों की मौत: अमेरिकी सेना

Ads

ईंधन भरने वाले विमान में सवार चार चालक दल के चार सदस्यों की मौत: अमेरिकी सेना

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 03:49 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 03:49 PM IST

दुबई, 13 मार्च (एपी) पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए ईंधन भरने वाले अमेरिकी सैन्य विमान केसी-135 विमान में सवार चालक दल के छह सदस्यों में से चार की मौत हो गई है।

अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने एक बयान में यह घोषणा की।

इसने कहा, ‘‘विमान में सवार चालक दल के छह सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है और बचाव कार्य जारी है।’’

अमेरिकी सेना ने कहा, ‘‘घटना की परिस्थितियों की जांच जारी है। हालांकि, विमान का नुकसान न तो शत्रुतापूर्ण गोलीबारी के कारण हुआ और न ही मित्रवत गोलीबारी के कारण।’’

एपी नेत्रपाल नरेश

नरेश