दक्षिणी लेबनान में भीषण संघर्ष, इजराइली सेना के चार जवानों की मौत

Ads

दक्षिणी लेबनान में भीषण संघर्ष, इजराइली सेना के चार जवानों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 12:34 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 12:34 PM IST

यरुशलम, 19 जून (एपी) इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तेज संघर्ष के दौरान उसके चार सैनिकों की मौत हो गई है।

सेना ने बताया कि मारे गए सैनिकों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल शामिल है, जबकि अन्य तीन की पहचान बाद में की जाएगी।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी हिस्से में रातभर हुए इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब ईरान युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत स्विटजरलैंड में होने जा रही ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित वार्ता स्थगित कर दी गई है।

खबरों के अनुसार, अरब चैनल ‘अल-मयादीन’ ने बताया कि लेबनान में इजराइल के सैन्य अभियान के कारण ईरान ने भी अपने प्रतिनिधिमंडल की स्विट्जरलैंड यात्रा टाल दी है।

इजराइल का कहना है कि उसे दक्षिणी लेबनान में अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखनी होगी और हिज्बुल्ला के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी क्योंकि यह संगठन उत्तरी इजराइल पर हमले करता रहा है।

एपी मनीषा शोभना

शोभना