बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव

Ads

बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 12:29 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 12:29 PM IST

पटना, 19 जून (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष में बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया है।

वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं पहले से प्रगति पर हैं। प्रधानमंत्री ने मौजूदा वित्त वर्ष में बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड रेल बजट आवंटित किया है।’’

रेल मंत्री शुक्रवार को पटना पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पटना की रेलवे क्षमता बढ़ाने के लिए हार्डिंग पार्क में पांच अतिरिक्त प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है।

वैष्णव ने कहा कि इसके अलावा राज्य की राजधानी के निकट स्थित फतुहा रेलवे स्टेशन का भी विकास किया जा रहा है।

रेल मंत्री ने छपरा से दिल्ली के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘छपरा से दिल्ली के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन को भी शुक्रवार को रवाना किया जाएगा।’’

वैष्णव ने कहा कि बिहार में निर्मित लोकोमोटिव इंजनों का निर्यात किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज बिहार के मढ़ौरा संयंत्र से 51वां लोकोमोटिव इंजन अफ्रीकी देश के लिए निर्यात किया जाएगा।’’

केंद्रीय मंत्री ने बाद में राज्य की राजधानी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात भी की।

भाषा कैलाश मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र