पेशावर, 12 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक मुख्य कमांडर समेत चार कथित चरमपंथियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खैबर जिले के बारा इलाके के अकाखेल में चरमपंथियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों और चरमपंथियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें चार चरमपंथी मारे गए। इनकी पहचान कमांडर खालिद उमर ग़ाज़ी, मलिक अरब गुल, एरियाना और हंज़ला के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि खालिद उमर ग़ाज़ी पर आरोप है कि कुछ महीने पहले वह पेशावर के हयाताबाद टोल प्लाज़ा को बाधित करने की गतिविधि में संलिप्त था। उसपर पेशावर, बारा और तिराह मैदान में सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में भी संलिप्तता का आरोप था।
भाषा धीरज पवनेश
पवनेश