Russia Ukraine War: रूस ने दिया यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का करारा जवाब, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
Russia Ukraine War: रूस ने दिया यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का करारा जवाब, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल

Agra Road Accident News| Photo Credit: IBC24 File Photo
कीव: Russia Ukraine War यूक्रेन पर रूस द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से शुक्रवार सुबह किए गए हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। शहर के मेयर विताली क्लित्स्को ने यह जानकारी दी। क्लित्स्को ने बताया कि कई स्थानों पर खोज और बचाव अभियान जारी है। कीव शहर प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कई विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि वायु रक्षा प्रणालियों ने मिसाइल और ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की जिसके कारण गिरे मलबे से कई जिलों में आग लगने की घटनाएं हुईं।
Russia Ukraine War तकाचेंको ने ‘टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘हमारे वायु रक्षा दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमें एक-दूसरे की रक्षा करनी होगी- सुरक्षित रहें।’’ प्राधिकारियों ने कई जिलों में नुकसान होने की सूचना दी है और बचावकर्मी कई स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। सोलोमियांस्की जिले में 16 मंजिला आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। आपातकालीन सेवा कर्मियों ने अपार्टमेंट से तीन लोगों को निकाला और बचाव अभियान जारी है। धातु के एक गोदाम में भी आग लग गई।
अधिकारी ने बताया कि हमले में कीव में दो स्टेशनों के बीच मेट्रो की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख दमित्रो ब्रायजिन्स्की ने बताया कि उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र में शाहेद ड्रोन में एक अपार्टमेंट की इमारत के पास विस्फोट हुआ जिससे इमारत की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। उन्होंने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइल से विस्फोट के मामले भी सामने आए।
ये हमले ऐसे समय में किए गए हैं जब कुछ ही घंटों पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा था कि यूक्रेन और रूस को अलग करने तथा शांति स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ने से पहले इन दोनों को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा। ट्रंप ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में बैठक के दौरान यूक्रेन में युद्ध की तुलना दो बच्चों के बीच लड़ाई से की, जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Four Ukrainians killed in Russian missile and drone attacks
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 amपाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm