केशकाल: keshkal News Today विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनाव के बाद से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के तारे गर्दिश में चल रहे हैं। जी हां पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद सत्ता से बेदखल होना पड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का लगातार पार्टी से मोहभंग हो रहा है। कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज भी तीन दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है।
keshkal News Today मिली जानकारी के अनुसार कोंडगांव जिले के 40 लोगों ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्ता ले ली है। बताया जा जा रहा है कि इन लोगों में कुछ सरपंच भी शामिल हैं। सभी लोगों को विधायक नीलकंठ टेकाम ने गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। इससे पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले सैकड़ों नेताओं ने पार्टी दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

