PM Modi Interview: ‘भारत पर बढ़ा निवेशकों का भरोसा’.. पीएम मोदी ने बजट को बताया ‘हम तैयार हैं’ वाला, कहा- महिलाएं ही करेंगी देश की प्रगति की अगुवाई

'भारत पर बढ़ा निवेशकों का भरोसा'.. पीएम मोदी ने बजट को बताया 'हम तैयार हैं' वाला, PM Modi Interview After US trade Deal and Budget

PM Modi Interview: ‘भारत पर बढ़ा निवेशकों का भरोसा’.. पीएम मोदी ने बजट को बताया ‘हम तैयार हैं’ वाला, कहा- महिलाएं ही करेंगी देश की प्रगति की अगुवाई

PM Modi Interview. image source: IBC24 File Photo

Modified Date: February 15, 2026 / 07:24 pm IST
Published Date: February 15, 2026 6:58 pm IST

नई दिल्लीः PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को साक्षात्कार दिया है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता ने भारत में निवेशकों का विश्वास बहाल किया है। उन्होंने कहा कि हमारे मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, सर्विस सेक्टर और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर ने भारत को 38 देशों के साथ अपनी शर्तों पर व्यापार समझौता करने में सक्षम बनाया है।

उन्होंने कहा कि हमारे मुक्त व्यापार समझौते (FTA) टेक्सटाइल, लेदर, केमिकल, हैंडीक्राफ्ट्स, ज्वेलरी और अन्य क्षेत्रों में लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस बजट में हुई बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का यह कर्तव्य है कि वह रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण मौजूदा परिस्थितियों के अनुरूप करे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश के रक्षा बलों को समर्थन देने और उन्हें मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया है और आगे भी करती रहेगी।

देश की आर्थिक तरक्की के लिए निजी क्षेत्र अहम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में अगले चरण के आर्थिक परिवर्तन के लिए निजी क्षेत्र महत्वपूर्ण है, और उन्होंने प्राइवेट सेक्टर से निर्णायक प्रतिक्रिया का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को मार्जिन बचाने पर कम ध्यान देना चाहिए और रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सप्लाई चेन और क्वालिटी में आक्रामक रूप से निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर हमारे युवाओं के लिए रोजगार के बड़े स्रोत बनेंगे; हम पूरी दुनिया के डेटा को भारत में स्थापित करने के लिए आमंत्रित करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों के ट्रांजैक्शन के तरीके में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसके कारण भारत दुनिया में डिजिटल लीडर बनकर उभरा है।

यूपीए की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला

पीएम मोदी ने आगे कहा है कि यूपीए सरकार के दौर में आर्थिक कुप्रबंधन की वजह से भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर आत्मविश्वास के साथ बातचीत नहीं कर पाता था। उन्होंने कहा कि उस समय अक्सर बातचीत शुरू होती थी लेकिन ठोस नतीजे नहीं निकलते थे और लंबे-लंबे समझौते भी बिना खास उपलब्धि के खत्म हो जाते थे।

महिलाएं ही करेंगी भारत की प्रगति की अगुवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी सरकार का हर फैसला महिलाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भलाई सरकार की नीतियों और फैसलों की सबसे बड़ी मार्गदर्शक शक्ति है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी और देश की प्रगति की अगुवाई महिलाएं ही करेंगी।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।