France Plane Crash/Photo Credit: AI
नैंसी। France Plane Crash: उत्तर-पूर्वी फ्रांस में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, ‘स्काइडाइविंग’ में इस्तेमाल होने वाला एक एक प्लेन क्रैश होने से इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई। क्षेत्र के एक अधिकारी (प्रीफेक्ट) यवेस सेगुई ने बताया कि नैंसी शहर के बाहरी इलाके में नैंसी-एसी एयरफील्ड से उड़ान भरने के बाद विमान में खराबी आ गई और वह नीचे गिर गया। उन्होंने बीएफएम-टीवी को बताया कि विमान एयरफील्ड के पास बसे इलाके के किनारे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
‘मर्थ-ए-मोसेल’ क्षेत्र के अधिकारी सेगुई ने कहा, ‘‘अगर यह घटना (France Plane Crash) कुछ मीटर दूर हुई होती, तो इस हादसे में और लोगों को भी नुकसान हो सकता था।’’ मर्थ-ए-मोसेल क्षेत्र के अधिकारी यवेस सेगुई ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और अधिकारी चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रहे हैं।
France Plane Crash जानकारी के मुताबिक, प्लेन घरों के पास सड़क के किनारे घास वाले इलाके में क्रैश हुआ। एक चश्मदीद ने फ्रांसीसी अखबार ‘एल’एस्ट रिपब्लिकन’ को बताया, “यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। मैं खरीदारी करने जा रहा था, तभी मैंने इसे नीचे आते और क्रैश होते देखा। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान जर्मनी में रजिस्टर्ड ‘पिलाटस’ था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पैराशूट ऑपरेशन और स्काईडाइविंग गतिविधियों के लिए किया जाता है।
नॉर्थ-ईस्ट के #टॉम्बलेन में स्काईडाइवर्स को ले जा रहा #प्लेन_क्रैश,11 की #मौत#FrancePlaneCrash#france#PlaneCrash#ParisPlaneCrash#Tomblaine#AviationAccident#TragicIncident#TrainingFlight#TomblainePlaneCrash#FranceAircraftAccident#AirCrash#WorldNews#NewsFlash pic.twitter.com/AXWsXbQs8w
— Goldy Srivastav (@GoldySrivastav) June 28, 2026
ये भी पढ़ें