लेबनान में हमले में घायल फ्रांसीसी शांति सैनिक की मौत: मैक्रों
लेबनान में हमले में घायल फ्रांसीसी शांति सैनिक की मौत: मैक्रों
दुबई, 22 अप्रैल (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि सप्ताहांत में लेबनान में हुए हमले में घायल एक फ्रांसीसी शांति सैनिक की मौत हो गई है।
मैक्रों ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि लेबनान से फ्रांस लाये जाने के एक दिन बाद बुधवार को सैनिक की मौत हो गई।
दक्षिणी लेबनान में शनिवार को हुए हमले में एक और फ्रांसीसी शांति सैनिक मारा गया। इस हमले में फ्रांसीसी शांति सैनिक पर गोलीबारी की गई थी।
मैक्रों ने हमले का आरोप चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला पर लगाया है। हिज्बुल्ला ने हालांकि हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है।
एपी
देवेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


