समलैंगिक कार्यकर्ता का अपहरण कर दुष्कर्म, मुख्यमंत्री शाह ने जांच के दिए निर्देश

पाकिस्तान में समलैंगिक कार्यकर्ता का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया

समलैंगिक कार्यकर्ता का अपहरण कर दुष्कर्म, मुख्यमंत्री शाह ने जांच के दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: December 14, 2021 10:53 pm IST

कराची (पाकिस्तान), (भाषा) कराची में कामकाजी वर्ग की बस्तियों और बाजारों को ढहाए जाने से रोकने संबंधी मुहिम की सक्रिय आयोजक एक पाकिस्तानी समलैंगिक का यहां आयोजित किए जाने वाले एक जलवायु मार्च से एक दिन पहले कथित रूप से अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया।

यह भी पढ़ें: स्कूलों की अनोखी पहल से बच्चों को बस्ते की बोझ से मिली मुक्ति, केवल कॉपी और पेन लेकर आते हैं स्कूल

शहर में कराची बचाओ तहरीक (केबीटी) के बैनर तले हुए ‘पीपुल्स क्लाइमेट मार्च’ के आयोजकों ने रविवार को एक बयान में कहा कि मार्च के बारे में जानकारी हासिल करने आए कुछ लोगों ने इस मार्च की एक आयोजक का शनिवार को अपहरण किया और उससे दुष्कर्म किया।

केबीटी ने एक ट्वीट में बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब समलैंगिक कार्यकर्ता मार्च से एक दिन पहले संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के बाद नजीमाबाद स्थित अपने घर लौट रही थी। पीड़िता का अपहरण करने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया।

यह भी पढ़ें:  बीजेपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर का निधन, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

केबीटी ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़िता के खिलाफ हिंसा में शामिल थी। जेंडर इंटरएक्टिव एलायंस (जीआईए) में ‘हिंसा मामले की प्रबंधक’ शहजादी राय ने मीडिया को बताया कि केबीटी कार्यकर्ता ‘‘बहुत डर गई है और वह शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती थी।’’

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह के कार्यालय के ट्वीट के अनुसार, शाह ने मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस महानिरीक्षक को मामले की जांच करने और एक रिपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें:  नगरीय निकाय चुनावः भाजपा ने घोषणा पत्र की जगह जारी किया आरोप पत्र, 25 बिंदुओं पर राज्य सरकार से मांगा जवाब

मानवाधिकार मंत्रालय ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि उसके समलैंगिक अधिकार विशेषज्ञ पीड़िता के अभिभावक के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें:  सियासत में ‘कॉमेडी’! कॉमेडियंस..कंट्रोवर्सी और कमेंट, क्या ये सब सुर्खियों में बने रहने के लिए किया गया?


लेखक के बारे में