गोरलिट्ज़, 19 मई (एपी) पूर्वी जर्मनी में बचाव दल मंगलवार सुबह उन तीन लोगों की तलाश कर रहे थे जो पोलिश सीमा के पास स्थित गोरलिट्ज़ शहर में एक इमारत गिरने के बाद लापता हो गए थे।
पुलिस ने कहा कि सोमवार रात को गैस विस्फोट के कारण इमारत गिर गई हो सकती है।
जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए आपातकालीन बचावकर्मी घटनास्थल पर अत्यधिक सावधानी बरत रहे थे।
खोजी कुत्तों की मदद से मलबे के नीचे लापता लोगों का पता लगाने के असफल प्रयासों के बाद, बचाव दल ने सोमवार देर रात लगभग दो बजे एक उत्खनन मशीन और हाथों से मलबा हटाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शुरू में यह आशंका जताई जा रही थी कि मलबे के नीचे पांच लोग दबे हो सकते हैं, लेकिन यह आशंका गलत साबित हुई।
एपी तान्या वैभव
वैभव