Gold Bra Panty News: महिला सांसद ने बनवा रखे थे सोने की ब्रा और पैंटी! छापेमार कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा, 490 करोड़ रुपए कैश और 27 किलोग्राम सोना भी जब्त

Gold Bra Panty News: महिला सांसद ने बनवा रखे थे सोने की ब्रा और पैंटी! छापेमार कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा, 490 करोड़ रुपए कैश और 27 किलोग्राम सोना भी जब्त

Gold Bra Panty News: महिला सांसद ने बनवा रखे थे सोने की ब्रा और पैंटी! छापेमार कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा, 490 करोड़ रुपए कैश और 27 किलोग्राम सोना भी जब्त

Gold Bra Panty News: महिला सांसद ने बनवा रखे थे सोने की ब्रा और पैंटी! छापेमार कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा, 490 करोड़ रुपए कैश और 27 किलोग्राम सोना भी जब्त / Image: Viral Photo

Modified Date: July 2, 2026 / 01:31 pm IST
Published Date: July 2, 2026 1:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी
  • भारी मात्रा में नकदी और कथित तौर पर 27 किलो सोना मिलने का दावा
  • सोने की ब्रा और पैंटी बरामद होने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल

बगदाद: Gold Bra Panty News देश के सियासी गलियारों में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर ​पारा गरमाया हुआ है। मामले को लेकर विपक्ष के नेता लगातार सरकार पर हमलावर हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक महिला सांसद की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनके घर से करीब 490 करोड़ रुपए नगद और 27 किलोग्राम शुद्ध सोना जब्त किया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि वायरल हुई तस्वीर में सोने की ब्रा और पैंटी भी दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि छापेमार कार्रवाई के दौरान ये भी बरामद किया गया है।

27 किलो सोनो बरामद

Gold Bra Panty News मिली जानकारी के अनुसार इराक सरकार मनी लॉड्रिंग और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सरकार की भ्रष्टाचार कई सांसदों और नामी अधिकारियों के घर पर भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते ने दबिश दी है। इस दौरान भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते ने 47 सदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सांसद हिंद अल-अब्बासी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा सोना और कैश हिंद अल-अब्बासी के आवास से ही बरामद किया गया है। वहीं, इस दौरान उनके आवास से सोने की ब्रा और पैंटी भी जब्त किया गया है। हालांकि कई फैक्ट चेकर्स और सूत्रों का कहना है कि यह हिस्सा पूरी तरह वेरिफाइड नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स इसे लग्जरी गोल्ड आइटम्स के रूप में बता रही हैं जबकि कुछ इसे अतिरंजित बता रहे हैं।

सोने की ब्रा और पैंटी जब्त

बता दें कि यह कार्रवाई सिर्फ एक सांसद तक सीमित नहीं है। सांसद आलिया नासिफ के घर से भी 20 अरब इराकी दीनार (करीब 15.5 मिलियन डॉलर) और सोना बरामद हुआ है। आलिया और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। इराक के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति की बात कही है। सरकार का कहना है कि देश को नई शुरुआत की जरूरत है और भ्रष्ट तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। काउंटर टेररिज्म यूनिट्स ने ग्रीन जोन समेत कई जगहों पर छापेमारी की। तस्वीरें वायरल होते ही लोग कमेंट्स में हैरानी जता रहे हैं। कुछ लिख रहे हैं “भ्रष्टाचार की हद पार कर दी”, तो कुछ कह रहे हैं “सोने की ब्रा-पैंटी का क्या मतलब है?”। हालांकि कुछ यूजर्स इसे फेक न्यूज भी बता रहे हैं।

 

ताबड़तोड़ चल रही छापेमार कार्रवाई

ज्ञात हो कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान और छापों की खबर सही है। नकदी और सोने की बरामदगी की रिपोर्ट्स कई मीडिया सोर्सेज में हैं। लेकिन सोने की ब्रा-पैंटी समेत कुछ खास दावे अभी आधिकारिक पुष्टि के इंतजार में हैं। इराकी अधिकारियों ने हर डिटेल की पुष्टि नहीं की है। इराक लंबे समय से भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहा है। तेल संपदा वाले देश में राजनीतिक और सरकारी पदों पर बैठे लोग अकूत संपत्ति जमा करते रहे हैं। यह अभियान सरकार की इमेज सुधारने और पारदर्शिता लाने की कोशिश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"