हमास ने इजराइल के साथ संघर्ष-विराम प्रस्ताव को स्वीकार किया

हमास ने इजराइल के साथ संघर्ष-विराम प्रस्ताव को स्वीकार किया

हमास ने इजराइल के साथ संघर्ष-विराम प्रस्ताव को स्वीकार किया
Modified Date: May 6, 2024 / 11:14 pm IST
Published Date: May 6, 2024 11:14 pm IST

काहिरा, छह मई (एपी) चरमपंथी समूह हमास ने कहा कि उसने इजराइल के साथ पिछले सात महीने से जारी युद्ध को रोकने के लिये मिस्र और कतर की ओर से पेश किये गए संघर्ष-विराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

इसने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया ने कतर के प्रधानमंत्री और मिस्र के खुफिया मामलों के मंत्री को फोन पर यह जानकारी दी।

मध्य पूर्व के ये दो देश इजराइल और हमास के बीच महीनों से जारी बातचीत में मध्यस्थता कर रहे हैं।

इजराइल ने इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

एपी प्रीति संतोष

संतोष


लेखक के बारे में