हमास ने निशस्त्रीकरण समझौता करने का दावा किया; सामने होंगी कई चुनौतियां

हमास ने निशस्त्रीकरण समझौता करने का दावा किया; सामने होंगी कई चुनौतियां

हमास ने निशस्त्रीकरण समझौता करने का दावा किया; सामने होंगी कई चुनौतियां
Modified Date: July 31, 2026 / 07:57 pm IST
Published Date: July 31, 2026 7:57 pm IST

काहिरा, 31 जुलाई (एपी) हमास निशस्त्रीकरण के समझौते पर सहमत हो गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस कदम को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

हमास और एक स्थानीय अधिकारी के अनुसार, यह संगठन एक रोडमैप पर सहमत हुआ है, बशर्ते इजराइल भी लड़ाई बंद करने और फलस्तीनी क्षेत्र से अपनी सेना हटाने जैसी कुछ रियायतें दे।

इजराइल ने इस समझौते पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की ओर से यह घोषणा अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर के लगभग नौ महीने बाद की गई है।

समझौते के दूसरे चरण के क्रियान्वयन को लेकर इजराइल और हमास के बीच बातचीत लंबे समय से लगभग ठप पड़ी हुई थी। इस चरण में हमास का निशस्त्रीकरण और गाजा के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शामिल है।

ट्रंप की 20-सूत्री युद्धविराम योजना में हमास से हथियार डालने तथा सुरंगों के उसके व्यापक नेटवर्क को नष्ट करने का आह्वान किया गया है। इस योजना में इजराइली सेना के गाजा से हटने और बुरी तरह प्रभावित फलनस्तीनी इलाकों के पुनर्निर्माण की भी परिकल्पना की गई है।

सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के नेतृत्व में हुए हमले के बाद गाजा में युद्ध शुरू हुआ था। इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे, जबकि 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था।

एपी

शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में