हैरिस को शपथ दिलाएंगी पहली लातिन अमेरिकी न्यायमूर्ति

हैरिस को शपथ दिलाएंगी पहली लातिन अमेरिकी न्यायमूर्ति

हैरिस को शपथ दिलाएंगी पहली लातिन अमेरिकी न्यायमूर्ति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 17, 2021 6:00 am IST

वाशिंगटन, 17 जनवरी (एपी) बुधवार को होने शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को शपथ उच्चतम न्यायालय की न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमायोर दिलवाएंगी। यह कार्यक्रम इस लिहाज से ऐतिहासिक होगा कि पहली अश्वेत, दक्षिण एशियाई महिला उप राष्ट्रपति को शपथ दिलाने वाली सोटोमायोर पहली लातिन अमेरिकी न्यायमूर्ति हैं।

एक सूत्र के मुताबिक सोटोमायोर का चयन हैरिस ने किया है। दोनों ने साथ में वकालत की है। शपथ ग्रहण में दो बाइबल का भी उपयोग किया जाएगा जिनमें से एक उच्चतम न्यायालय के पहले अश्वेत न्यायमूर्ति थरगुड मार्शल की होगी।

हैरिस के शपथ ग्रहण की यह नवीनतम जानकारी एबीसी न्यूज ने दी।

हैरिस, सोटोमायोर और मार्शल दोनों की प्रशंसक रही हैं।

उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट एक वीडियो में कहा था कि ‘‘उनके वकील बनने की इच्छा के पीछे एक प्रमुख वजह मार्शल हैं।’’

सोटोमायोर ने इससे पहले 2013 में जो बाइडन को उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी।

एपी

मानसी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में