हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल के निवासियों को क्षेत्र से जाने की चेतावनी दी

Ads

हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल के निवासियों को क्षेत्र से जाने की चेतावनी दी

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 08:02 PM IST

दुबई, सात मार्च (एपी) लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने शनिवार को उत्तरी इजराइली कस्बों किरयात शमोना और नाहारिया के निवासियों को तुरंत इन क्षेत्रों से जाने की चेतावनी जारी की।

हिजबुल्ला की चेतावनी जारी होने के कुछ ही समय बाद, नाहारिया, किरयात शमोना और तिबेरियास के पास अलर्ट सायरन बजने लगे।

हिजबुल्ला की यह चेतावनी इजराइल की सेना द्वारा दक्षिणी लेबनान के बड़े हिस्सों और बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में लोगों को खाली करने का आदेश देने के बाद आई है।

इन चेतावनियों के कारण हजारों लोग अपने घरों से चले गये और इसके बाद भीषण हवाई हमले किए गए।

एपी देवेंद्र दिलीप

दिलीप