भारत के उच्चायुक्त ने बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष से मुलाकात की; संसदीय संबंधों पर चर्चा की

Ads

भारत के उच्चायुक्त ने बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष से मुलाकात की; संसदीय संबंधों पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 05:54 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 05:54 PM IST

ढाका, दो सितंबर (भाषा) भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और दोनों देशों की विधायिकाओं के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि त्रिवेदी ने जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) हफीजुद्दीन अहमद और उपाध्यक्ष बैरिस्टर कैसर कमाल से मुलाकात की।

इस दौरान, इस बात पर जोर दिया गया कि दो संप्रभु और लोकतांत्रिक देशों के बीच लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की संसद के बीच जुड़ाव बहुत जरूरी है।

उच्चायोग ने पोस्ट में कहा, ‘‘संसदीय मैत्री समूहों के गठन, दोनों अध्यक्षों के मार्गदर्शन में संसदीय प्रतिनिधिमंडलों की पारस्परिक यात्राओं, संसदीय समितियों के बीच सहयोग और संसदीय रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के अवसरों पर चर्चा हुई।’’

इसमें कहा गया है कि त्रिवेदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से बांग्लादेश के गणमान्य व्यक्तियों को अपनी सुविधानुसार जल्द से जल्द भारत की यात्रा करने का न्योता भी दिया।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश