हांगकांग पुलिस ने क्षेत्र से बाहर निकलने में लोगों की मदद के मामले में नौ को गिरफ्तार किया

हांगकांग पुलिस ने क्षेत्र से बाहर निकलने में लोगों की मदद के मामले में नौ को गिरफ्तार किया

हांगकांग पुलिस ने क्षेत्र से बाहर निकलने में लोगों की मदद के मामले में नौ को गिरफ्तार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 10, 2020 7:54 am IST

हांगकांग, 10 अक्टूबर (एपी) हांगकांग पुलिस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अगस्त में क्षेत्र से 12 लोगों के समूह को नौका से भागने के लिए धन और अन्य सहायता मुहैया कराने के संदेह में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। हांगकांग से भागने की कोशिश कर रहे इन लोगों को चीन के अधिकारियों ने रोक लिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि गिरफ्तार ये चार पुरूष और पांच महिलाएं क्षेत्र से भागने की कोशिश करने वाले लोगों के मित्र हैं।

संगठित अपराध शाखा के अधिकारी हो जान दुंग ने संवाददाताओं को बताया कि इन लोगों को अपराधियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और संभवत: इन्हीं लोगों ने उनके लिए नौका, आवागमन के लिए परिवहन तथा ठहरने की व्यवस्था की।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के बाद 12 लोगों का यह समूह संभवत: ताईवान जा रहा था।

चीन की ओर से कहा गया कि इन लोगों को शेनझेन शहर में रखा गया है।

हांगकांग यूं तो चीन का हिस्सा है लेकिन इसकी आव्रजन प्रणाली भिन्न है।

ताईवान ने जुलाई में एक कार्यालय खोला था जिसका मकसद क्षेत्र छोड़कर जाने के इच्छुक हांगकांग के रहवासियों की मदद करना है।

एपी मानसी शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में