BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सहकर्मी को ‘लॉर्ड पोपाडम’ कहने पर ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ की सदस्य को निलंबित करने की सिफारिश

सहकर्मी को ‘लॉर्ड पोपाडम’ कहने पर ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ की सदस्य को निलंबित करने की सिफारिश

सहकर्मी को ‘लॉर्ड पोपाडम’ कहने पर ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ की सदस्य को निलंबित करने की सिफारिश
Bhasha
Published: 13 Dec 2024 | 11:04 pmModified: 13 Dec 2024 | 11:04 pm

लंदन, 13 दिसंबर (भाषा) ब्रिटेन की संसद में कंजर्वेटिव पार्टी की एक ‘पीयर’ को तीन सप्ताह के लिए निलंबित करने और आचरण संबंधी प्रशिक्षण दिए जाने की सिफारिश की गई है। यह सिफारिश इसलिए की गई है क्योंकि ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ की आचरण समिति ने पाया कि ‘पीयर’ ने भारतीय मूल के एक सहकर्मी को ‘‘लॉर्ड पोपाडोम’’ कहकर उनका ‘‘अपमान’’ किया।

‘पीयर’ ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्य होते हैं।

बैरोनेस कैथरीन मेयेर पर इस वर्ष की शुरुआत में संसदीय समिति के साथी सदस्य के रूप में रवांडा की यात्रा के दौरान भारतीय मूल के लिबरल डेमोक्रेट लॉर्ड नवनीत ढोलकिया का “अपमानजनक” तरीके से उल्लेख करने का आरोप लगाया गया था।

बैरोनेस मेयेर के आचरण को लेकर बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में लॉर्ड ढोलकिया, जो ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में लिबरल डेमोक्रेट्स के उपनेता हैं, के प्रति उनके आचरण के संबंध में ‘‘नस्लीय टिप्पणी’’ के साथ उत्पीड़न की शिकायत को बरकरार रखा गया।

रिपोर्ट में बैरोनेस मेयेर को सदन से तीन सप्ताह के लिए निलंबित किए जाने की सिफारिश की गई है।

इसमें कहा गया, ‘‘बैरोनेस मेयेर ने दो बार लॉर्ड ढोलकिया को ‘लॉर्ड पोपाडोम’ कहा....इसके कारण निलंबन की अनुशंसा की गई है।’’

फरवरी, 2024 में रवांडा में मानवाधिकारों पर संयुक्त समिति (जेसीएचआर) की यात्रा के दौरान दो अलग-अलग घटनाएं हुई थीं। पहली घटना तब घटी जब यात्रा के दौरान मेयेर ने गलती से ढोलकिया को ‘‘लॉर्ड पोपट’’ कह दिया था।

ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने तुरंत माफी मांग ली थी और मामला खत्म हो गया था, लेकिन बाद में दौरे पर मौजूद अन्य लोगों ने ढोलकिया को बताया कि उन्होंने टैक्सी में यात्रा के दौरान ढोलकिया को दो बार ‘‘लॉर्ड पोपाडोम’’ कहा था।

भाषा देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सहकर्मी को ‘लॉर्ड पोपाडम’ कहने पर ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ की सदस्य को निलंबित करने की सिफारिश

People also search for:UK racism

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm