हूती नेता ने ईरान वार्ता में ‘बाधा’ के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया
हूती नेता ने ईरान वार्ता में 'बाधा' के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया
दुबई, 16 अप्रैल (एपी) ईरान समर्थित यमनी विद्रोही समूह के नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत में अमेरिका ऐसी ‘असंभव मांगें’ रख रहा है, जिन्हें किसी भी स्वतंत्र देश के लिए स्वीकार करना मुमकिन नहीं है।
हूती ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो जारी करके कहा कि दो सप्ताह का संघर्ष विराम ईरान युद्ध में अपने लक्ष्यों को हासिल करने में अमेरिका और इजराइल की ‘विफलता’ का परिणाम है।
उन्होंने कहा, ‘अगर बातचीत सफल होती है, तो इसके परिणामस्वरूप या तो लंबे समय तक स्थिरता रहेगी या फिर आक्रामकता का अंत होगा।’
मलिक ने कहा कि अमेरिका अपने अहंकार और गर्व की पृष्ठभूमि के तहत तैयार शर्तों के आधार पर बातचीत में शामिल हुआ है।
एपी सुमित सुरेश
सुरेश

Facebook


