बीजिंग में भारतीय दूतावास के वसंत मेले में चीनी नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी

बीजिंग में भारतीय दूतावास के वसंत मेले में चीनी नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी

बीजिंग में भारतीय दूतावास के वसंत मेले में चीनी नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी
Modified Date: March 14, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: March 14, 2026 9:09 pm IST

बीजिंग, 14 मार्च (भाषा) चीन के बीजिंग में भारतीय दूतावास द्वारा शनिवार को आयोजित ‘वसंत मेला’ में 4,000 से अधिक लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुराने भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम का शीर्षक ‘वन सिविलाइजेशन, काउंटलेस एक्सप्रेशंस’ था और इसमें बड़ी संख्या में चीनी नागरिक पहुंचे।

यह कार्यक्रम चीनी लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ भारतीय संस्कृति को करीब से जानने के लिए इस वसंत उत्सव में शामिल हो रहे हैं।

भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ दूतावास के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय कला रूपों का प्रशिक्षण ले रहे चीनी कलाकारों ने संगीत और नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनसे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वसंत मेला भारतीय संस्कृति का जीवंत उत्सव है और इसमें भारतीय संगीत, नृत्य, संस्कृति और भोजन का संगम देखने को मिलता है।

इस वर्ष दूतावास ने प्रवेश शुल्क के रूप में प्रति व्यक्ति 40 आरएमबी (लगभग छह अमेरिकी डॉलर) निर्धारित किया था।

आगंतुक स्थानीय भारतीय रेस्तरां के खाद्य स्टॉल के सामने लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में