Us Restaurant Fire : शॉपिंग सेंटर में अचानक बरसने लगी गोलियां! देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार, इतने लोगों की मौत

अमेरिका के इडाहो राज्य में एक शॉपिंग सेंटर में सिरफिरे हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया।

Us Restaurant Fire : शॉपिंग सेंटर में अचानक बरसने लगी गोलियां! देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार, इतने लोगों की मौत

Us Restaurant Fire : Image Source : file

Modified Date: August 2, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: August 2, 2026 10:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • इडाहो के एक शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी हुई।
  • हमले में 2 लोगों की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
  • पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया।

इडाहो: Us Restaurant Fire : अमेरिका के इडाहो राज्य स्थित एक शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी का मामला सामने आया है। एक सिरफिरे सिरफिरे हमलावर ने अचानक शॉपिंग सेंटर में मौजूद लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

2 लोगों की मौके पर ही मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने शॉपिंग सेंटर को चारों तरफ से घेरकर मोर्चा संभाला। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोलियों से हमलावर मारा गया।

काबू में स्थिति

Fire Attack हमलावर के मारे जाने के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.