All School Closed News : छात्रों की हो गई बल्ले-बल्ले! भारी बारिश के चलते 10 दिनों तक नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, प्रशासन ने जारी किया बड़ा आदेश

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। हरिपुरकलां क्षेत्र में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

All School Closed News : छात्रों की हो गई बल्ले-बल्ले! भारी बारिश के चलते 10 दिनों तक नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, प्रशासन ने जारी किया बड़ा आदेश

All School Closed News / Image Source : AI

Modified Date: August 2, 2026 / 07:07 am IST
Published Date: August 2, 2026 7:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला।
  • हरिपुरकलां क्षेत्र में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
  • निर्णय भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया।

देहरादून : All School Closed News :  देश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में भी उफान मारती नदियों-नालों और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के विभिन्न इलाकों, विशेष रूप से ऋषिकेश के हरिपुरकलां, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

10 दिनों के लिए बंद है स्कूल

School Holiday News जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के ग्राम हरिपुरकलां स्थित सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक (12 दिनों) का लंबा अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला भौतिक रूप से होने वाले शैक्षणिक कार्यों के लिए लागू रहेगा।

कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां

इसके अलावा, मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां दी गई हैं। Uttarakhand School Holiday, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आम जनता और विद्यार्थियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.