इमरान खान के जेल में तीन साल होने पर उनकी पार्टी पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन करेगी

इमरान खान के जेल में तीन साल होने पर उनकी पार्टी पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन करेगी

इमरान खान के जेल में तीन साल होने पर उनकी पार्टी पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन करेगी
Modified Date: July 16, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: July 16, 2026 4:48 pm IST

(एम. जुल्करनैन)

लाहौर, 16 जुलाई (भाषा) जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने बृहस्पतिवार को पांच अगस्त को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। यह प्रदर्शन उनके नेता के जेल में तीन साल पूरे होने के मौके पर किया जाएगा।

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन पांच अगस्त से शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक उनके नेता को रिहा नहीं किया जाता।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से राजनेता बने 73 वर्षीय इमरान खान इस समय रावलपिंडी की अडियाला जेल में एकांत कारावास में बंद हैं। उन्हें पांच अगस्त 2023 को इस्लामाबाद की एक निचली अदालत द्वारा तोशाखाना (राष्ट्रीय खजाना) मामले में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें कई अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराया गया, जिसकी वजह से वह लगातार जेल में हैं।

पीटीआई के महासचिव सलमान अकरम राजा ने अडियाला जेल के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘पांच अगस्त को पीटीआई संस्थापक के जेल में बंद होने के तीन साल पूरे हो जाएंगे और इस अवसर पर पूरे देश में रैलियां आयोजित की जाएंगी।’

उन्होंने सरकार को पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करने की चेतावनी भी दी।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में