यूक्रेन की संसद ने नये प्रधानमंत्री सेरही कोरेत्स्की के नाम पर मुहर लगाई
यूक्रेन की संसद ने नये प्रधानमंत्री सेरही कोरेत्स्की के नाम पर मुहर लगाई
कीव, 16 जुलाई (एपी) यूक्रेन की संसद ने सरकार में बड़े फेरबदल के तहत सरकारी ऊर्जा कंपनी नेफ्तोगाज के प्रमुख सेरही कोरेत्स्की को देश का नया प्रधानमंत्री बनाए जाने को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।
ये फेरबदल राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुरू किया है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में कोरेत्स्की के प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्हें नामित किया था। जेलेंस्की ने दलील दी थी कि कोरेत्स्की आगामी सर्दी के दौरान युद्ध में यूक्रेन की मदद करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। इसके बाद संसद में हुए मतदान में कोरेत्स्की के नाम पर मुहर लगाई गई। कोरेत्सकी के पक्ष में 289 वोट डाले गए।
जेलेंस्की ने नियुक्ति के छह महीने बाद रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव को बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद सैंकड़ों लोगों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। जानकारों ने आगाह किया था कि फेदोरोव को बर्खास्त किए जाने से युद्ध के दौरान सैन्य सुधार की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
एपी जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


