नेपाल में आरएसपी के बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को लगभग 50 हजार मतों के अंतर से हराया
नेपाल में आरएसपी के बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को लगभग 50 हजार मतों के अंतर से हराया
(तस्वीरों के साथ)
काठमांडू, सात मार्च (भाषा) नेपाल के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में आरएसपी नेता और रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने चार बार प्रधानमंत्री रह चुके के.पी. शर्मा ओली को लगभग 50,000 मतों के भारी अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग ने यहां यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) के नेता और काठमांडू के पूर्व महापौर, जिन्हें लोकप्रिय रूप से केवल बालेन के नाम से जाना जाता है, अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बताया कि 35 वर्षीय बालेन को 68,348 मत मिले, जबकि 74 वर्षीय ओली को 18,734 मत मिले।
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) – (सीपीएन-यूएमएल) ने ओली को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था।
नेपाल में पिछले साल हुए हिंसक ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शनों के बाद बृहस्पतिवार को पहला आम चुनाव हुआ, जिसमें हिमालयी देश में राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मांग की गई थी।
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप

Facebook


