विमान दुर्घटना में यात्रियों सहित डेढ़ दर्जन लोगों के मरने की आशंका, क्रेश होते ही मलबा लूटने में लगी होड़
विमान दुर्घटना में यात्रियों सहित डेढ़ दर्जन लोगों के मरने की आशंका, क्रेश होते ही मलबा लूटने में लगी होड़
कांगो। अफ्रीकी राष्ट्र कांगो के एक शहर गोमा में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक विमान में सवार सभी 16 पैसंजर मारे गए हैं। यात्रियों के अलावा दो क्रू मेंबर के भी मारे जाने की आशंका है। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान लापता हो गया था।
ये भी पढ़ें- फूड ऑयल से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीणों में तेल लूटने लगी होड़
विमान का संपर्क टूटने के कुछ देर बाद ही मापेंडो में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां स्थानीय निवासी भी घायल हुए हैं। इस वजह से में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि विमान के क्रेश होने के बाद स्थानीय लोग विमान का मलबा तक उठा ले गए हैं।
ये भी पढ़ें- ‘दिग्गी राजा’ के बोल- ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और बीजेपी मोदी-शाह के…
खराब रखरखाव और सुरक्षा नियमों की कमी के चलते डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो में विमान दुर्घटनाएं आम बात है। बता दें कि यूरोपीय संघ का कोई भी विमान यहां अपनी सेवाएं नहीं देता है, इसके पीछे ये वजह है कि विमानों का रखरखाव और सुरक्षा के लिए कोई कड़े नियम नहीं बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- सीएम के मीडिया सलाहकार की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
निजी कंपनी बिजी बी के डॉरनियर—228 एयरक्राफ्ट को गोमा से 350 किलोमीटर दूर बेनी तक उड़ान भरनी थी। मगर उड़ान भरने के एक मिनट बाद ही यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि इंजन फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/HjkIAHFkbDk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


