विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट में भारत 116वें स्थान

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट में भारत 116वें स्थान

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट में भारत 116वें स्थान
Modified Date: March 19, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: March 19, 2026 9:36 pm IST

लंदन, 19 मार्च (भाषा) विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 में भारत 116वें स्थान पर है जो पिछले वर्ष के 118वें स्थान से दो पायदान ऊपर है। यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुई।

इस रिपोर्ट में भारत नेपाल और पाकिस्तान से पीछे है।

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट प्रत्येक वर्ष 20 मार्च के आसपास अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के अवसर पर जारी की जाती है और इसमें 140 से अधिक देशों के आंकड़ों को अग्रणी अध्ययनकर्ताओं के विश्लेषण के साथ संकलित किया जाता है।

इस वर्ष का विषय ‘प्रसन्नता और सोशल मीडिया’ था। समग्र ‘प्रसन्नता रैंकिंग’ में भारत 116वें स्थान पर रहा, जो 2024 में 118वें और 2023 में 126वें स्थान पर था।

वर्ष 2026 में भारत ने कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया। उदाहरण के लिए, भ्रष्टाचार संबंधी धारणा (भ्रष्टाचार से संबंधित प्रश्न) में यह 64वें स्थान पर था जबकि उदारता (दान) में 78वें स्थान पर था। रिपोर्ट के अनुसार भारत स्वतंत्रता (चुनने की आजादी) में 61वें स्थान पर, क्रय शक्ति समता के संदर्भ में प्रति व्यक्ति जीडीपी में 89वें स्थान पर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के आधार पर स्वस्थ जीवन प्रत्याशा में 95वें स्थान पर और सामाजिक समर्थन (जरूरत के समय किस पर भरोसा किया जा सकता है) में 123वें स्थान पर है।

भारत के पड़ोसी देशों में अफगानिस्तान एक बार फिर दुनिया का सबसे दुखी देश रहा। इस साल भी यह 147वें स्थान पर है, जो 2025 के समान ही है। वहीं नेपाल 99वें स्थान (2025 में 92वें) और पाकिस्तान 104वें स्थान (2025 में 109वें) के साथ भारत से आगे रहे। श्रीलंका 134वें स्थान और बांग्लादेश 127वें स्थान पर रहा।

चीन इस वर्ष 65वें स्थान पर रहा, जो पिछले वर्ष के 68वें और 2024 के 60वें स्थान से नीचे है। रूस 79वें स्थान पर है जबकि 2025 में वह 66वें और 2024 में 72वें स्थान पर है। अमेरिका इस वर्ष 23वें स्थान पर रहा जबकि 2025 में वह 24वें और 2024 में 23वें स्थान नंबर पर था।

यह वार्षिक रिपोर्ट ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क के सहयोग से प्रकाशित की जाती है।

वार्षिक रिपोर्ट के अनुसर फिनलैंड लगातार नौवें वर्ष पहले नंबर पर है जबकि आइसलैंड, डेनमार्क, स्वीडन और नॉर्वे जैसे अन्य ‘नॉर्डिक’ देश शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं।

भाषा अविनाश माधव

माधव


लेखक के बारे में