भारत ने मालदीव को खसरे के टीके और मेडिकल आपूर्ति भेजी

भारत ने मालदीव को खसरे के टीके और मेडिकल आपूर्ति भेजी

भारत ने मालदीव को खसरे के टीके और मेडिकल आपूर्ति भेजी
Modified Date: June 12, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: June 12, 2026 3:22 pm IST

माले, 12 जून (भाषा) भारत ने मालदीव में खसरे के बढ़ते मामलों से निपटने और वहां टीकाकरण को मजबूत करने में मदद के लिए खसरे के टीके की 20,000 खुराक और लगभग तीन टन मेडिकल आपूर्ति भेजी है।

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ‘‘समय पर मिली मदद’’ के लिए सराहना की और कहा कि यह दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग को दर्शाता है।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारत ने मालदीव की मदद के लिए खसरे के टीके की 20,000 खुराक और लगभग तीन टन मेडिकल आपूर्ति भेजी है।

मालदीव के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा में भारत की लगातार और भरोसेमंद साझेदारी की ‘‘काफी सराहना’’ करता है।

यह खेप एक आधिकारिक समारोह में सौंपी गई, जिसमें मालदीव की स्वास्थ्य, परिवार और कल्याण मंत्री जीला अली शामिल हुईं।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में