भारतीय सेना ने नेगेव मशीनगन के लिए इजराइली टेलीस्कोपिक उपकरण का चयन किया

भारतीय सेना ने नेगेव मशीनगन के लिए इजराइली टेलीस्कोपिक उपकरण का चयन किया

भारतीय सेना ने नेगेव मशीनगन के लिए इजराइली टेलीस्कोपिक उपकरण का चयन किया
Modified Date: June 15, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: June 15, 2026 7:09 pm IST

(हरेन्द्र मिश्रा)

यरूशलम, 15 जून (भाषा) भारतीय सेना ने अपनी नेगेव मशीनगन के लिए दिन के समय बेहतर तरीके से लक्ष्य देखने और निशाना लगाने में मदद करने वाले एक इजराइली टेलीस्कोपिक उपकरण का चयन किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मेप्रोलाइट नामक इजराइली कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना ने उसके ‘एमईपीआरओ एक्स6’ का चयन किया है, जो लक्ष्य को उसके वास्तविक आकार से छह गुना बड़ा दिखाने वाला स्थिर टेलीस्कोपिक उपकरण है।

बयान में कहा गया है कि ‘एमईपीआरओ एक्स6’ उपकरण को असॉल्ट राइफल, हल्की मशीनगन और अन्य हथियार प्रणालियों के लिए बनाया गया है।

कंपनी ने कहा कि वह ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देने के लिए तकनीकी ज्ञान, उत्पादन प्रणालियां और विनिर्माण क्षमताएं भी भारत के साथ साझा करेगी।

बयान के अनुसार निशाना लगाने में मददगार इन उपकरणों की आपूर्ति भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के माध्यम से की जाएगी।

कंपनी ने कहा, “स्थानीय स्तर पर उत्पादन और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने के लिए मेप्रोलाइट ने आरआरपी डिफेंस के साथ एक व्यापक प्रौद्योगिकी प्रदान (टीओटी) समझौता किया है। इसके तहत कंपनी एमईपीआरओ एक्स6 के पूर्ण उत्पादन के लिए भारत को आवश्यक तकनीकी ज्ञान, उत्पादन प्रक्रियाएं और विनिर्माण क्षमताएं सुपुर्द करेगी।”

बयान में कहा गया है, “आरआरपी डिफेंस इन उपकरणों का निर्माण भारत में ही करेगी और उन्हें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को आपूर्ति करेगी। इस कार्यक्रम के तहत बीईएल भारतीय सेना के लिए मुख्य ठेकेदार की भूमिका निभाएगी।”

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में