नेपाल में 41.55 लाख रुपये नकद के साथ भारतीय गिरफ्तार : पुलिस

नेपाल में 41.55 लाख रुपये नकद के साथ भारतीय गिरफ्तार : पुलिस

नेपाल में 41.55 लाख रुपये नकद के साथ भारतीय गिरफ्तार : पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: July 21, 2022 1:11 am IST

काठमांडू, 20 जुलाई (भाषा) नेपाल में अधिकारियों ने 25 वर्षीय भारतीय नागरिक को बिना किसी दस्तावेज के 41.55 लाख रुपये से अधिक नकद के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस की एक विशेष टीम ने युवक को नेपाल की ओर जाते समय गिरफ्तार किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने उसके पास से 41,55,000 रुपये के बैंक नोट जब्त किए। नेपाल में बिना किसी दस्तावेज के 25,000 रुपये से अधिक नकद ले जाना अवैध है ।’’

भाषा रंजन अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में