भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की, 1,500 नौकरियां सृजित होंगी

Modified Date: May 5, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: May 5, 2026 11:46 pm IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, पांच मई (भाषा) भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में ‘एयरोस्पेस’, रक्षा, ऊर्जा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे क्षेत्रों में 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की मंगलवार को घोषणा की।

यह घोषणा यहां के पास मैरीलैंड के नेशनल हार्बर में आयोजित निवेश शिखर सम्मेलन में की गई।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अमेरिकी वाणिज्य उप मंत्री विलियम किम्मिट ने यहां कहा, “इस शिखर सम्मेलन में 12 भारतीय कंपनियों ने 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के निवेश की घोषणा की है। इस सम्मेलन (सेलेक्टयूएसए) में किसी एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी घोषणा है।”

उन्होंने कहा कि ये निवेश ‘एयरोस्पेस’ और रक्षा, ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षेत्रों में किए जाएंगे।

इस भारतीय निवेश से अमेरिका में 1,500 नौकरियां सृजित होंगी। अभ्युदय समूह ने अमेरिका के पांच राज्यों में विनिर्माण क्लस्टर स्थापित करने के लिए 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर के सबसे बड़े निवेश की घोषणा की।

भाषा अविनाश आशीष

आशीष

लेखक के बारे में