भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से विदाई मुलाकात की

भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से विदाई मुलाकात की

भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से विदाई मुलाकात की
Modified Date: May 24, 2026 / 11:13 pm IST
Published Date: May 24, 2026 11:13 pm IST

ढाका, 24 मई (भाषा) निवर्तमान भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने रविवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से विदाई मुलाकात की।

भारतीय विदेश सेवा के 1994 बैच के अधिकारी वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक विवरण के अनुसार, वर्मा ने बांग्लादेश सचिवालय के कैबिनेट डिवीजन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष रहमान से मुलाकात की।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘विदेश मंत्री खलीलुर रहमान बैठक में उपस्थित थे।’’

वर्मा ने 21 सितंबर, 2022 को ढाका में उच्चायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था।

भाषा

नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में