न्यूयॉर्क, चार सितंबर (भाषा) अमेरिका की एक संघीय अदालत में एक भारतीय नागरिक समेत 12 विदेशी लोगों पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अवैध तरीके से मतदान करने का आरोप लगाया गया है।
पढ़ें- कंगना को ट्वीट करने के बजाय सबूत के साथ पुलिस से सम्पर्क करना चाहिए: राउत
उत्तरी कैरोलाइना के मिडल जिले की जिला अदालत में 58 वर्षीय बैजू पोट्टाकुलाथ थोमस और 11 अन्य विदेशी नागरिकों पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अवैध रूप से मतदान करने का आरोप पिछले महीने लगाया गया।
पढ़ें- कंगना ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर सहित इन स्टार्स से की ड्रग टेस्ट के…
अमेरिकी आव्रजन एवं सीमाशुल्क प्रवर्तन (आईसीई) गृह सुरक्षा जांच (एचएसआई) के अनुसार अगर ये दोषी पाए जाते हैं तो इन्हें अधिकतमा एक साल की जेल की सजा हो सकती है और 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लग सकता है।