नेपाल में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
नेपाल में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, पांच जून (भाषा) नेपाल के मधेस प्रांत से मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक भारतीय सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नेपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बिहार के मोतिहारी निवासी राकेश कुमार साह (21) और एक नेपाली नागरिक को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
बयान के अनुसार, नेपाली नागरिक की पहचान बारा जिले के विश्रामपुर ग्रामीण नगरपालिका के परसा जिला निवासी अजीत मगिग्या (20) के रूप में हुई है।
बयान में कहा गया है कि भारतीय पंजीकरण वाली एक मोटरसाइकिल की सुरक्षा जांच के दौरान दोनों व्यक्तियों के पास से 17.40 ग्राम ब्राउन सुगर (मादक पदार्थ) बरामद किये जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई।
बयान के अनुसार, पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
भाषा सुभाष पवनेश
पवनेश

Facebook


