सिंगापुर, पांच सितंबर (भाषा) सिंगापुर में पिछले साल एक सुपरमार्केट में 12 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने के दोषी 51 वर्षीय भारतीय नागरिक को अदालत ने पांच महीने कैद की सजा सुनाई है।
चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर के स्थायी निवासी थनिक्कोडी शणमुगम को एक नाबालिग की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए आपराधिक बल का इस्तेमाल करने का दोषी ठहराया गया।
अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि 17 जुलाई, 2022 को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ सेम्बवांग आवासीय परिसर के एक सुपरमार्केट में थी और इसी दौरान शणमुगम ने नाबालिग को गलत तरीके से छुआ और फरार हो गया।
पीड़िता की मां ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही।
रिपोर्ट में लोक अभियोजक के हवाले से कहा गया कि घटना के समय शणमुगम नशे की हालत में था।
भाषा शफीक प्रशांत
प्रशांत