भारतीय मूल के शिशु रोग विशेषज्ञ को 2023 ‘विक्टोरियन ऑस्ट्रेलियन ऑफ द इयर अवार्ड’

भारतीय मूल के शिशु रोग विशेषज्ञ को 2023 ‘विक्टोरियन ऑस्ट्रेलियन ऑफ द इयर अवार्ड’

भारतीय मूल के शिशु रोग विशेषज्ञ को 2023 ‘विक्टोरियन ऑस्ट्रेलियन ऑफ द इयर अवार्ड’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: November 16, 2022 7:15 pm IST

मेलबर्न, 16 नवंबर (भाषा) भारतीय मूल के 56 वर्षीय शिशु रोग विशेषज्ञ को प्रतिष्ठित 2023 ‘विक्टोरियन ऑस्ट्रेलियन ऑफ द इयर अवार्ड’ से नवाजा जा रहा है। उन्हें सांस्कृतिक विविधता वाले विक्टोरिया प्रांत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा देने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

डॉक्टर अंगराज खिल्लां ‘हेल्थ अवेयरनेस सोसायटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एचएएसए)’ के सह-संस्थापक हैं जो अपने मंच से विभिन्न भाषाओं में स्वास्थ्य क्षेत्र के मिथकों और वर्जनाओं को तोड़ने तथा गलत सूचनाओं को सुधारने का काम करता है।

विक्टोरिया की गवर्नर लिंडा मैरिओन देसाउ एसी ने आठ नवंबर को खिल्लां को यह पुरस्कार दिया।

विक्टोरिया के गवर्नर ने ट्वीट किया है, ‘‘2023 के विक्टोरियन ऑस्ट्रेलियन ऑफ द इयर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंगराज खिल्लां को बधाई। डॉक्टर खिल्लां ने ऑस्ट्रेलिया में सांस्कृतिक विविधता वाले समुदायों को स्वास्थ्य शिक्षा देकर लोगों के जीवन में बदलाव किया है।’’

खिल्लां ने ‘ऑस्ट्रेलियन टूडे’ अखबार से कहा, ‘‘यह सम्मान और गर्व की बात है, लेकिन साथ ही यह जिम्मेदारी भी लेकर आया है कि भविष्य में मुझे ऑस्ट्रेलियाई बहु-सांस्कृतिक समुदायों की जरूरतें पूरी करने के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी।’’

भाषा अर्पणा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में