कना़डा में भारतीय ट्रक चालक का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

कना़डा में भारतीय ट्रक चालक का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

कना़डा में भारतीय ट्रक चालक का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की
Modified Date: July 18, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: July 18, 2026 9:50 pm IST

ओटावा, 18 जुलाई (भाषा) कनाडा के हैमिल्टन शहर में रहस्यमय परिस्थितियों में एक भारतीय ट्रक चालक का शव मिला है। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई।

तरनप्रीत सिंह सिद्धू (29) का शव बुधवार को ओटावा से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित हैमिल्टन के स्टोनी क्रीक इलाके में एक पुलिया के नीचे मिला।

सीबीसी न्यूज की शुक्रवार की एक खबर में हैमिल्टन पुलिस के हवाले से बताया गया कि सिद्धू वर्ष 2022 में भारत से कनाडा पहुंचे थे और ब्रैम्पटन में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि वह पहले हैलिफैक्स में रहते थे।

खबर के अनुसार, मौत से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल जारी है और पुलिस को लगता है कि सिद्धू की हत्या उस जगह नहीं हुई, जहां उनका शव मिला।

सीबीसी न्यूज ने पुलिस के बयान के हवाले से कहा, ‘‘जांच अधिकारी मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं, लेकिन वे फिलहाल उस वाहन के बारे में कोई जानकारी साझा करने के लिए तैयार नहीं हैं, जिससे सिद्धू को घटनास्थल लाए जाने का संदेह है।’’

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में