BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 3:50 pmModified: 01 Oct 2026 | 3:50 pm

दुबई, एक अक्टूबर (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत ने बृहस्पतिवार को दुबई में ‘‘हीरो’’ पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से मुलाकात कर उनकी (मच्छार की) सेहत के बारे में जानकारी दी।

मच्छार ने लगभग 180 लोगों को ले जा रहे ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम कर दिया था।

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की एफजेड1073 उड़ान के कॉकपिट में सह-पायलट ने मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को मच्छार को ‘‘असली नायक’’ बताया और कहा कि ‘‘चाकू लगने के कारण गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह पूरी दिलेरी से डटे रहे, उन्होंने मुकाबला किया, हमले का प्रतिरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों एवं चालक दली के सदस्यों की हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई।’’

यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत एम्माडी विष्णु वर्धन रेड्डी के साथ मच्छार के परिजन से मुलाकात की और उनके इलाज के लिए भारत सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन और मदद का भरोसा दिलाया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से मुलाकात की और उनके इलाज के लिए भारत सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन और मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।’’

यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि देश को ‘‘कैप्टन स्मित की असाधारण बहादुरी और निस्वार्थ सेवा पर बहुत गर्व है।’’

मित्तल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमें कैप्टन स्मित पर गर्व है कि उन्होंने इतने लोगों की जान बचाई और एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। अभी उनके परिवार से मिला और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, इस भारतीय ‘हीरो’ के इलाज के लिए भारत सरकार की ओर से पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।’’

मच्छार को उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें जरूरी चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है।

दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने परिवार को कैप्टन मच्छार की ‘‘सेहत और उनके बेहतर होते स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने परिवार को लगातार मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि दूतावास एवं वाणिज्य दूतावास यूएई के अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’

अधिकारियों ने मच्छार की ‘‘असाधारण हिम्मत, सूझ-बूझ और लोगों की जान बचाने के लिए की गई निस्वार्थ कोशिशों’’ की भी तारीफ की।

दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान एफजेड1073 ने बुधवार को आपात संकेत भेजे थे। इसके बाद विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया। बाद में उसे सऊदी अरब के तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।

विमान सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया। माना जाता है कि आरोपी सह-पायलट ओमान का नागरिक है। सऊदी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

People also search for:UAE India Ambassador Pilot

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

01 Oct 2026 | 2:52 pm
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

01 Oct 2026 | 2:32 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

01 Oct 2026 | 12:37 pm
अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

01 Oct 2026 | 12:31 pm
सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

01 Oct 2026 | 12:27 pm