भारतीय ट्रैक साइकिल चालक ओमनीम, स्प्रिंट और मैडिसन स्पर्धाओं में बाहर
भारतीय ट्रैक साइकिल चालक ओमनीम, स्प्रिंट और मैडिसन स्पर्धाओं में बाहर
नागोया, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय साइकिल चालक पुरुषों के ओमनीम, महिलाओं की स्प्रिंट और मैडिसन स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और एशियाई खेलों की इस प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को जल्दी बाहर हो गए।
हर्षवीर सिंह सेखों ने पुरुषों के ओमनीम के चारों प्रकार स्क्रैच रेस, टेम्पो रेस, एलिमिनेशन रेस और पॉइंट्स रेस में भाग लिया लेकिन वह 10वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए।
महिलाओं की स्प्रिंट स्पर्धा में कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना दोनों ने क्वालीफाइंग राउंड पार करके अंतिम 16 में जगह बनाई थी लेकिन वह इससे आगे नहीं बढ़ पाई।
भारतीय खिलाड़ियों ने महिला मैडिसन फाइनल में भी हिस्सा लिया लेकिन हर्षिता जाखड़, स्वास्ति सिंह और मीनाक्षी की भारतीय टीम रेस पूरी नहीं कर पाई।
भारत का ट्रैक साइकिलिंग में अभी तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसे अभी साइकिलिंग की कुछ अन्य स्पर्धाओं में भी भाग लेना है।
भाषा
पंत नमिता
नमिता
लेखक के बारे में
Web Title: भारतीय ट्रैक साइकिल चालक ओमनीम, स्प्रिंट और मैडिसन स्पर्धाओं में बाहर
नितेश ने रजत पदक जीता, भारत का ग्रीको रोमन में चैंपियन का इंतजार जारी
01 Oct 2026 | 4:59 pmपिच मुश्किल थी, इसलिए सहज महसूस नहीं कर रहा था: ईशान किशन
01 Oct 2026 | 4:45 pmप्रणवी के 63 के कार्ड से भारत दोहरे पदक की दौड़ में पहुंचा, तलवार फिसलकर सातवें स्थान पर
01 Oct 2026 | 4:23 pmभारतीय जूडोका इनुंगम्बी कांस्य पदक का मुकाबला हारी
01 Oct 2026 | 4:21 pmकेरल के ‘बैकवाटर्स’ से हुई थी प्रिंस नोबल और चचेरे भाई मनु फ्रांसिस के लिए सेलिंग की शुरुआत
01 Oct 2026 | 4:08 pmउलटफेर से बची भारतीय हॉकी टीम, आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल से पाकिस्तान को हराकर फाइनल में
01 Oct 2026 | 3:37 pmमौसम के कारण हुए ब्रेक के बावजूद सभी का पूरी तरह तैयार रहना सराहनीय: अक्षर
01 Oct 2026 | 3:14 pmएशियाड हॉकी : आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल से पाकिस्तान को हराकर भारत फाइनल में
01 Oct 2026 | 2:48 pm