यूएन को भारत का जवाब, कश्मीर मुद्दे पर किसी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं

यूएन को भारत का जवाब, कश्मीर मुद्दे पर किसी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं

यूएन को भारत का जवाब, कश्मीर मुद्दे पर किसी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: June 23, 2017 10:39 am IST

 

संयुक्त संघ महासचिव एंतिनियो गुतेसर की कश्मीर मुद्दे पर भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश पर दोनों देशों से अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है। भारत ने यूएन के प्रस्ताव को सिरे से नकारते हुए साफ कर दिया की भारत शुरू से किसी भी द्वपक्षिय विवाद को सुलझाने के लिए द्वपक्षिय बातचीत पर ही विश्वास करता है। और कश्मीर मुद्दे पर भारत किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को मंजूर नहीं करता। तो वहीं पाकिस्तान ने यूएन के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा इस मुद्दे पर मध्यस्थता करवाना संयुक्त राष्ट्र संघ की जिम्मेदारी है। वहीं पाक के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत संयुकत राष्ट्र की जिम्मेदारी है कि वह भारत से बात करे और कश्मीर में हिंसा रूकवाए। इस मुद्दे पर भारत ने अपनी स्थिती यूएन महासचिव को साफ कर दी है कि वह किसी भी तरह की मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं है।


लेखक के बारे में