Sex Racket busted in Khandwa: शहर के द बेस्ट स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट का गंदा खेल, दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी युवतियां…पुलिस की रेड में इस हाल में मिले युवक-युवतियां
Sex Racket busted in Khandwa: शहर के द बेस्ट स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट का गंदा खेल, दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी युवतियां...पुलिस की रेड में इस हाल में मिले युवक-युवतियां
Sex Racket busted in Khandwa: शहर के द बेस्ट स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट का गंदा खेल, दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी युवतियां...पुलिस की रेड में इस हाल में मिले युवक-युवतियां /image: IBC24 file
- खंडवा के स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड
- 3 युवतियों समेत 8 लोग हिरासत में
- लाइसेंस और सेंटर के संचालक की जांच जारी
खंडवा: Sex Racket busted in Khandwa मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध काम का खुलासा किया है। दरअसल, मोघट रोड थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने द बेस्ट स्पा सेंटर (The Best Spa Center Khandwa) पर दबिश (Spa Center Raid) दी। पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद महिला पुलिस बल के साथ टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में 3 युवतियां, 4 अन्य व्यक्ति और एक कर्मचारी मिला। सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कर्मचारी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।
इंदौर और दिल्ली की रहने वाली हैं युवतियां (Khandwa Sex Racket)
Sex Racket busted in Khandwa सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि स्पा सेंटर से मिली तीनों युवतियां इंदौर और दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया की जाएगी।
लाइसेंस और संचालक की जांच (Khandwa Spa Center Sex Racket)
पुलिस अब स्पा सेंटर के लाइसेंस, दस्तावेज और संचालक की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सेंटर का असली मालिक कौन है और इसका संचालन कौन कर रहा था। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
शहर के अन्य स्पा सेंटर भी जांच के दायरे में (Spa Center Raid MP)
Sex Racket busted in Khandwa इस कार्रवाई के बाद पुलिस शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच कर सकती है। इनमें लाइसेंस, संचालक की जानकारी, कर्मचारियों के दस्तावेज और सेंटर में संचालित गतिविधियों की जांच की जाएगी।
अभिनव बारंगे, सिटी एसपी, खंडवा
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Rasoiya Mandey Latest Update: गणेश चतुर्थी से पहले भर गई रसोइयों की झोली, मानदेय के लिए साय सरकार ने जारी किए इतने करोड़ रुपए, आदेश जारी
- Chhattisgarh Rain Alert Today: आज रायपुर सहित 9 जिलों में होगी भारी बारिश, अगले तीन दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Shalini Thakur Murder: महीनों से कर रहा था पीछा, फिर बरसाईं गोलियां, अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की खौफनाक हत्या

Facebook


