ईरान ने ‘बिजली के बुनियादी ढांचे’ पर हमले की बात स्वीकारी, लोगों से कम बिजली खपत का अनुरोध

Ads

ईरान ने ‘बिजली के बुनियादी ढांचे’ पर हमले की बात स्वीकारी, लोगों से कम बिजली खपत का अनुरोध

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 02:16 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 02:16 PM IST

दुबई, 17 जुलाई (एपी) ईरान ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि अमेरिकी हवाई हमलों के दौरान उसके ‘‘बिजली के बुनियादी ढांचे पर हमले’’ हुए। यह अमेरिकी सैन्य अभियान के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।

यह पहली बार है जब ईरान ने अपने बिजली के बुनियादी ढांचे पर हमले की बात स्वीकार की है।

ईरान के ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे दक्षिणी प्रांतों में कम से कम बिजली का इस्तेमाल करें।

मंत्रालय ने कहा कि उन इलाकों में ‘‘अभी बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है और बिजली के बुनियादी ढांचों पर हमले हो रहे हैं’’।

मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि क्या हमले बिजली संयंत्रों, पारेषण लाइनों या दूसरे उपकरणों को निशाना बनाकर किए गए थे।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाने की धमकी दी थी।

एपी

सुरभि वैभव

वैभव