ईरान ने फिर किया मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर हमला: कुवैत

ईरान ने फिर किया मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर हमला: कुवैत

ईरान ने फिर किया मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर हमला: कुवैत
Modified Date: March 20, 2026 / 10:46 am IST
Published Date: March 20, 2026 10:46 am IST

कुवैत सिटी, 20 मार्च (भाषा) कुवैत ने शुक्रवार को कहा कि उसकी मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ईरान ने फिर से ड्रोन हमला किया जिससे उसकी कई इकाइयों में आग लग गई।

रिफाइनरी पर बृहस्पतिवार को भी हमला हुआ था जिससे उसमें आग लग गई थी।

कुवैत ने कहा कि दमकलकर्मी फिर से हुए हमले के बाद लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं और हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुवैत में रमजान के समापन पर ईद मनाई जा रही है।

इजराइल ने बुधवार को फारस की खाड़ी में ईरान के विशाल ‘साउथ पार्स’ अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर बमबारी की थी जिसके बाद से ईरान खाड़ी के अरब देशों में ऊर्जा स्थलों को लगातार निशाना बना रहा है।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में