ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमला किया: कुवैत

ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमला किया: कुवैत

ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमला किया: कुवैत
Modified Date: July 19, 2026 / 01:38 pm IST
Published Date: July 19, 2026 1:38 pm IST

दुबई, 19 जुलाई (एपी) कुवैत ने रविवार को कहा कि ईरान ने उस पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं।

कुवैत की सेना ने एक बयान में कहा कि ‘‘ईरान के निंदनीय हमले’’ के बाद देश की हवाई रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया गया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब एक सप्ताह से अधिक समय से ईरान और अमेरिका एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहे हैं।

अमेरिका और ईरान के मध्य अस्थायी युद्धविराम समझौता विफल रहने के बीच ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के अरब देशों को निशाना बनाया है, जबकि अमेरिका ने ईरान में अपना बमबारी अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका ने रविवार को ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। यह कार्रवाई जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के जवाब में की गई, जिससे दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष और गहरा गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर भी दोनों देश के बीच टकराव हो रहा है।

युद्ध के दौरान कुवैत सर्वाधिक प्रभावित खाड़ी देशों में से एक रहा है। यहां स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ हवाई अड्डा, समुद्री जल को पीने योग्य बनाने वाले विलवणीकरण संयंत्र और बिजली घर सहित अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को भी निशाना बनाया गया है।

एपी शोभना सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में