Pakistan Road Accident News: खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, घायलों का इलाज जारी
Pakistan Road Accident News: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पर्यटकों से भरी एक कार के खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई।
Pakistan Road Accident News/image: IBC24 File
- खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पर्यटकों से भरी एक कार खाई में गिरी।
- हादसे में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की हुई मौत।
- कार सवार पर्यटक पंजाब प्रांत के सियालकोट जिले के निवासी थे।
Pakistan Road Accident News: पेशावर: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को पर्यटकों से भरी एक कार के खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मानसेहरा जिले में हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक खबर के अनुसार, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि सभी पर्यटक पंजाब प्रांत के सियालकोट जिले के निवासी थे।
चार लोगों की हुई मौत
Pakistan Road Accident News: अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद मानसेहरा जिले में आपातकालीन राहत सेवा एजेंसी ‘रेस्क्यू 1122’ ने घटनास्थल पर एम्बुलेंस और बचाव दल भेजे। कार सवार सभी लोगों को पास के किवाई अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। खैबर पख्तूनख्वा के पर्वतीय क्षेत्रों में खतरनाक भूभाग, प्रतिकूल मौसम, यातायात नियमों का उल्लंघन, सड़कों और वाहनों की खराब स्थिति तथा अप्रशिक्षित चालकों के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mandsaur Girls Hostel Food Poisoning News: एक के बाद एक कई छात्राओं की बिगड़ी तबियत, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने बताई चौंकाने वाली वजह
- CG Crime News: छत्तीसगढ़ में लाश के साथ सेक्स! पहचान मिटाने के लिए दरिदें ने आरी से काटे हाथ और पैर, खौफनाक वारदात से दहला पूरा प्रदेश
- Balaghat Crime News: बेटी के आँसू नहीं देख पाया पिता, शराबी दामाद को दे दी खौफनाक सजा, खुलासा होने पर पुलिस के भी उड़े होश

Facebook


